बाल-बाल बचे 15 यात्री, गड्ढे में उतरी रोडवेज बस, टला बड़ा हादसा

महराजगंज

महाराजगंज-परतावल मार्ग पर रविवार भोर करीब पांच बजे एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। भिटौली थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव के पास प्रयागराज जा रही निचलौल डिपो की रोडवेज बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में उतर गई। बस में चालक-परिचालक सहित कुल 15 यात्री सवार थे।

बस के सड़क से नीचे उतरते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और सभी यात्रियों को सुरक्षित बस से बाहर निकाला। घटना के बाद कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

हालांकि चालक की सूझबूझ से बस पलटी नहीं, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इस दुर्घटना में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई। सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।

महाराजगंज डिपो के एआरएम सर्वजीत वर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही विभाग ने तत्काल दूसरी बस की व्यवस्था कर सभी यात्रियों को गोरखपुर के लिए रवाना कर दिया। वहां से यात्री अपने निर्धारित गंतव्य प्रयागराज के लिए भेजे गए। उन्होंने बताया कि हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है तथा मामले में आवश्यक विभागीय कार्रवाई की जा रही है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.