महराजगंज में बड़ा सड़क हादसा,दो बाइकों मेंआमने-सामने की टक्कर में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष मौत

Voice Of News 24

15 Apr 2024 22:39PM

महराजगंज

महराजगंज के घुघली थाना क्षेत्र के पुरैना स्थिति भारतीय स्टेट बैंक के समीप दो बाईकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल होगये इस हादसे में सिसवा के पूर्व चेयरमैन की मौके पर मौत हो गया ।

आपको बता दे कि पुरैना भारतीय स्टेट बैंक के समीप दो बाईकों की आमने-सामने टक्कर हो गई जिसमें सिसवा नगर पंचायत के पूर्व चैयरमैन का मौके पर ही मौत हो गई सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के लालपुर निवासी मनोज कुमार एवं सिसवा नगर के पूर्व चेयरमैन उमेश पुरी की बाइक का आमने-सामने टक्कर हो गया जिसमें पूर्व अध्यक्ष उमेश पुरी उम्र लगभग 55 वर्ष की मौके पर मौत हो गई एवं दूसरे बाइक पर सवार मनोज कुमार उम्र लगभग 25 वर्ष एवं लल्लन उम्र लगभग 60 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए बताया जा रहा है कि पूर्व चेयरमैन महराजगंज कुछ आवश्यक कार्य हेतु गए हुए थे जिससे जिसके बाद वापस घर के लिए जा रहे थे कि तभी यह हादसा हुआ ।

इस मामले में घुघली थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में सिसवा नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन उमेश पुरी की मौत गई शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल महराजगंज भेज दिया गया है वहीं घायलों का इलाज अभी चल रहा है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.