Voice Of News 24
23 Mar 2024 10:22 AM
लोटन, सिद्धार्थ नगर
सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारू बनाने के लिए गांव-गांव में जच्चा बच्चा केंद्र के रूप में एएनएम सेंटर बनवाए थे, लेकिन इनके मुख्य द्वार पर लटकते ताले शायद ही कभी खुलते हों। न एएनएम दिखती और न लोगों को सुविधाएं मुहैय्या हो पाती हैं।
सिद्धार्थनगर के विकास खंड लोटन के परसौना गांव में बने एएनएम सेंटर का बुरा हाल है, जिसमें कई महीनों से ताला लगा है और गंदगी फैली हुई है। यहां पर किसी भी स्टाफ की नियुक्ति तक नहीं है। कभी कोई यहां आता जाता नही है। क्षेत्रीय लोगों और और बीमार तथा जच्चा बच्चा के लिए काफी दुश्वारियां झेलनी पड़ती है। छोटे मोटे जांच और उपचार के लिए कोषों दूर जाना पड़ता है जिससे सभी लोगों का आर्थिक व मानसिक शोषण होता है।

सरकार द्वारा लाखों खर्चने के बाद बने इस हेल्थ सेंटर में पूरी तरह सुविधाओं और कर्मचारियों का अभाव है,इस तरह से यहां के जिम्मेदार सरकार की मंशा पर पानी फेर रहें हैं। इस बात को लेकर यहां के स्थानीय लोगों में काफी असंतोष व आक्रोश है। ग्रामीणों द्वारा काफी बार इसकी शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई।
विभाग से लोगों की मांग है कि यहां पर पहले जरूरी कर्मचारियों की तैनाती हो,और सभी प्रकार के संसाधनों को उपलब्ध करवाया जाय। जिससे गांव, गरीब समाज सबका भला हो।इस पूरे मामले में सीएचसी अधीक्षक डॉ अमित चौधरी से बात हुई तो उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, कुछ लोगों की नियुक्ति हेतु विभाग को अवगत कराया गया है, अभी ट्रेनिंग चल रही है इसके एकाध महीने बाद उक्त सेंटर पर एनम वगैरह की तैनाती हो जायेगी।













