Voice Of News 24

20 Mar 2024 16:41 PM
सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर पुलिस को बड़ी कामयावी मिली है। पथरा थाना प्रभारी एसओजी और सर्विलांस टीम के साथ संयुक्त ऑपरेशन चलते हुए दो गौकश को मुठभेड़ मे किया गिरफ्तार ।

जानकारी के अनुसार गौकशी के दो आरोपियों को पथरा बाजार थाना क्षेत्र के डेडिया नहर से बिसुनपुर गांव जाने वाला सड़क पर मुठभेड़ कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गये दोनों आरोपीयों मे से एक पथरा थाना क्षेत्र व दुसरा डुमरियागंज थाना क्षेत्र का निवासी बताया बताया जा रहा है।

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार दोनो आरोपीयों के पास से एक तमंचा को जिंदा कारतूस व एक खोखा के साथ तीन धारदार हथियार पुलिस ने बरामद किये है।
पुलिस के अनुसार थाना पथरा क्षेत्र के बरगदी गांव के सिवान मे कुछ दिन पूर्व गौकशी का मामला सामने आया था। पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने इस घटना के लिए एक टिम गठित किया था।






















