Voice Of News 24
17 Feb 2024 15:37 PM
दिल्ली के जखीरा में शनिवार सुबह आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब यहां एक बड़ा ट्रेन हादसा हो गया है। यहां ट्रेन की 10 बोगियां पटरी से उतरकर पलट गईं। जानकारी के अनुसार आज सुबह 11.42 पर दमकल विभाग को सूचना मिली कि जखीरा फ्लाईओवर के पास एक ट्रेन पटरी से उतर गई है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।
इसी वजह से उस वक्त कई ट्रेनों के समय में भी बदलाव किया गया था.























