सिद्धार्थनगर :शिवपति पीजी कॉलेज शोहरतगढ़ में ‘राष्ट्रीय खेल दिवस 2026’ पर खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन

शोहरतगढ़

सिद्धार्थनगर जनपद में भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निर्देशानुसार गुरुवार को शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय शोहरतगढ़ में ‘मेरा युवा भारत–राष्ट्रीय खेल दिवस 2026’ के उपलक्ष्य में खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निर्देशानुसार गुरुवार को शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय शोहरतगढ़ में ‘मेरा युवा भारत–राष्ट्रीय खेल दिवस 2026’ के उपलक्ष्य में खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई।

प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण: राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) निदेशालय, नई दिल्ली द्वारा चयनित कैटेगरी-B संस्थान के रूप में महाविद्यालय के लोअर हॉल में प्रातः 10:30 बजे से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभिभाषण का लाइव प्रसारण दिखाया गया। विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री के संदेश को सुना और खेलों के महत्व व राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका से प्रेरणा ली।

खेलों से होता है नेतृत्व क्षमता का विकास: कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि खेल शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन और अनुशासन का आधार हैं। खेलों से टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है, जिससे युवाओं को राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।

अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति: कार्यक्रम की मुख्य अतिथि शोहरतगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उमा अग्रवाल रहीं। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में स्थानीय क्रिकेटर मानस श्रीनेत राजपूत उपस्थित रहे, जिनके साक्षात्कार और अनुभव साझा करने से विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन हुआ।

संयुक्त तत्वावधान: यह आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वामी विवेकानंद इकाई एवं रानी लक्ष्मीबाई इकाई के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान के साथ हुआ।

इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अरविंद कुमार सिंह, डॉ. राम किशोर सिंह, मीडिया प्रभारी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, प्रो. मुकेश कुमार, प्रो. अमित सिंह, डॉ. प्रवीण कुमार, डॉ. अखिलेश शर्मा, इंद्रदेव वर्मा, पंकज सिंह, अश्वनी सिंह सहित कॉलेज के प्राध्यापक और सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.