जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि आज

Voice Of News 24

17 Feb 2024 12:23 PM

देश के महान स्वतंत्रता सेनानी और नेता कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह,यूपी के मुखिया सीएम योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धांजलि दी है.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट किया. अपने पोस्ट में सीएम योगी ने लिखा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर नमन.समाजवादी पार्टी की ओर से भी जननायक कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि अर्पित की गई.

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी ने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न का सम्मान देकर उनके कार्यों को प्रकाश में लाने का काम किया है.

उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने जो काम किया है, वो देश में काफी महत्वपूर्ण है.

ठाकुर का जन्म बिहार के समस्तीपुर जिले के गांव कर्पूरीग्राम में हुआ था. उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में भाग लिया और जेल भी गए. स्वतंत्र भारत में, उन्हें 1952 में विधायक के रूप में चुना गया. 5 मार्च 1967 से 28 जनवरी 1968 तक ठाकुर बिहार के शिक्षा मंत्री रहे.इस दौरान दिसंबर 1970 में वह संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के साथ राज्य के मुख्यमंत्री बने.1988 में अपनी मृत्यु तक वे विधायक बने रहे.

 

कर्पूरी ठाकुर (24 जनवरी 1924 – 17 फरवरी 1988) भारत के स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक, राजनीतिज्ञ तथा बिहार राज्य के दूसरे उपमुख्यमंत्री तथा दो बार मुख्यमंत्री थे। लोकप्रियता के कारण उन्हें ‘जननायक’ कहा जाता है।

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.