मंत्री धर्मपाल सिंह ने लोकसभा चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन, बलरामपुर में जमकर बरसे कांग्रेस पर

Voice Of News 24

10 Feb 2024 00:38AM

बलरामपुर

प्रदेश के पशुपालन एवं दुग्ध विकास कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह और एवं प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह चौहान शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर बलरामपुर पहुंचे। जिले में पहुंचे। तुलसीपार्क स्थित भाजपा कार्यालय अटल भवन पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर 2024 के लोकसभा चुनाव में श्रावस्ती सीट जिताकर पीएम मोदी के कमल की माला में एक और पुष्प जोड़ने पर जोर दिया। इसी के साथ ही कैबिनेट मंत्री ने बौद्ध परिपथ स्थित चुंगी नाका पर लोकसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया।

अटल भवन कार्यालय पर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि पूरा देश राममय हो चुका है। देश में अगर प्रधानमंत्री मोदी एवं प्रदेश में सीएम योगी न होते तो आज अयोध्या में श्रीराम मंदिर की परिकल्पना करना संभव नहीं था। देश के आजादी से लेकर 2014 तक एक अध्याय चलता रहा। जिसमें कांग्रेस की सरकार राज करती रही। कांग्रेस के राज में सिर्फ और सिर्फ भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिला है। पिछले 60 सालों में कांग्रेस ने देश को खोखला करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी।
कहा कि दूसरा अध्याय 2014 से पीएम मोदी के शासनकाल से प्रारंभ हुआ। जो कि राजनीति का स्वर्ण युग माना जा रहा है। प्रभु श्रीराम ने 14 वर्षों का बनवास काटकर अयोध्या में वापसी की थी। न्यायालय ने प्रभु श्रीराम के 500 वर्षों का वनवास दूर करते हुए अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण का आदेश दिया। प्रभु श्रीराम से पूरे देश की भावनाएं जुड़ी हुई थीं। इस मौक पर जिला महामंत्री वरुण सिंह मोनू, विष्णु देव गुप्ता, रवि मिश्रा, बिन्दू विश्वकर्मा, अजय सिंह पिंकू, अवधेश तिवारी तरुण, राकेश तिवारी, पंकज सिंह, महिपाल चौधरी, अवधेश पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा अब्दुल अजीज व कृष्ण गोपाल गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]