सोने के व्यापारी के दुपहिया वाहन से ,जेवरात चोरी, जाँच मे जुटी पुलिस

Voice Of News 24 

08 Feb 2024 23:12PM

बृजमनगंज थाना क्षेत्र के धानी बाजार मे सोने के व्यापारी के दुपहिया वाहन से जेवरात चोरी होने का मामला प्रकाश मे आया है!पीड़ित व्यापारी ने पुलिस को तहरीर देकर कारवाई की मांग की है!

धानी

धानी बाजार से एक स्वर्ण व्यापारी के बाइक के डिग्गी से चांदी व सोना गायब हो गया! जानकारी के अनुसार धानी बाजार निवासी राजू वर्मा पुत्र भगौती वर्मा की बंगला चौराहे पर सोने चांदी का दुकान है। प्रतिदिन की भांति बृहस्पतिवार के शाम को अपना दुकान बन्द कर अपने दो पहिया वाहन (UP 56 AE 9350 )में झोले में सोने चांदी का सामान रख कर मोटरसाइकिल के डिग्गी में लेकर घर जा रहे थे। वहीं धानी कस्बे में स्थित एक मेडिकल स्टोर से दवा लेने के लिए रुके।

प्रार्थना पत्र
प्रार्थना पत्र

पुनः लगभग 10 मिनट बाद वापस लौट कर देखा तो डिग्गी खुला था डिग्गी में रखा सामान भी गायब था जिसे देख राजू के होश उड़ गए।

और शोर मचाने लगा पुनः घर के लोगों को सूचना दिया। उक्त जानकारी देते हुए राजू ने स्थानीय पुलिस चौकी पर प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही करने की मांग किया। वहीं मामले की सूचना पाकर स्थानीय थानाध्यक्ष बृजमनगंज श्यामसुंदर तिवारी चौकी प्रभारी मनोज यादव मय फोर्स पहुंचकर मामले की जॉच पड़ताल में जुटे हैं।