नेपाल और दिल्‍ली की यात्रा होगी आसान लखनऊ से नेपाल जाने के लिए सीधे बस ,रोज चलाएगा 5 बसें परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह,

Voice Of News 24

08 Feb 2023 10:29AM

दिल्ली और नेपाल जाना पहले से ज्यादा आसान होने जा रहा है. यात्रियों को लखनऊ से नेपाल और दिल्ली जाने के लिए सीधे बस मिलेंगी. खास बात यह है कि रोज पांच बसें दिल्ली और नेपाल यात्रियों को लखनऊ से लेकर जाएंगी.

उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि केन्द्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा भारत और नेपाल के मैत्रीपूर्ण सम्बंधों, पर्यटन और व्यापारिक सम्बंधों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लोगों को सुविधाजनक व अच्छी परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए यह कदम उठाया है. पहले चरण में नेपालगंज से लखनऊ के लिए पांच बसें चलाई जाएंगी.इसके साथ दिल्‍ली के लिए भी बसें चलेंगी.