जसप्रीत बुमराह बने टेस्ट के नंबर 1 गेंदबाज, साथी खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन को छोड़ा पीछे

Voice Of News 24

08 Feb 2024 09:54AM

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ अब तक दोनों टेस्ट में शानदार बॉलिंग की है. बुमराह के इस शानदार प्रदर्शन के कारण उन्हें आईसीसी रैंकिंग में गजब का फायदा हुआ है. टेस्ट में जसप्रीत बुमराह ने टॉप रैंकिंग हासिल कर ली है. उन्हें 3 स्थान का फायदा हुआ है. वह अपने साथी खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन को पछाड़कर पहले स्थान पर पहुंच गए हैं.


बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के शुरुआती दो टेस्ट में शानदार प्रदर्शन किया है। दूसरे टेस्ट में तो वह टीम इंडिया की जीत के सूत्रधार रहे थे। विशाखापत्तनम में खेले गए इस मुकाबले में उन्होंने पहली पारी में छह विकेट और दूसरी पारी में तीन विकेट लिए थे। इसी का फल उन्हें मिला है। वह फिलहाल इस सीरीज में दो मैचों में 15 विकेट लेकर शीर्ष पर हैं। 45 रन देकर छह विकेट उनका इस सीरीज में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन रहा है।