Voice Of News 24
07 Feb 2024 21:36 PM
बलरामपुर
बलरामपुर जिला बार एसोसिएशन का चुनाव के परिणाम आज घोषित हो गया,तमाम अटकलों और कयासों के बीच मुकेश सिंह ने जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष के पद पर जीत दर्ज की तो वही संजय तिवारी निर्विरोध महामंत्री चुने गए हैं। जिला बार एसोसिएशन का चुनाव आज संपन्न हुआ। अधिवक्ता निर्वाचन अधिकारी जयप्रकाश शुक्ला ने बताया कि मुकेश सिंह को 198, घनश्याम शुक्ला को 170 तथा श्रवण श्रीवास्तव को 89 मत मिले हैं। उन्होंने बताया कि मुकेश सिंह ने 28 मत से जीत हासिल करके अध्यक्ष बन गए हैं। वही जिला बार महामंत्री पद के लिए दो नामांकन हुए थे। जिसमें से एक नामांकन खारिज होने की वजह से संजय तिवारी निर्विरोध महामंत्री चुने गए हैं। इसी प्रकार अन्य पदाधिकारी का चयन भी निर्विरोध हुआ है।























