बलरामपुर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पूर्व मंत्री गैसड़ी विधायक डा एसपी यादव की दिवंगत आत्मा दिया श्रद्धांजलि

Voice Of News 24

03 Feb 2024 20:19

बलरामपुर

अखिलेश यादव शनिवार को बलरामपुर पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गैंसडी से विधायक रहे पूर्व मंत्री डा. एसपी यादव को उनके आवास मुहल्ला पहलवारा पहुंच कर श्रद्धांजलि दी  मीडिया से बात करते हुए भाजपा को घेरा बोले भारतीय जनता पार्टी को भू-माफियाओं की पार्टी बताया. जहां भी भू-माफियाओं का नाम आता है, उसमें बीजेपी के लोग शामिल होते है. अखिलेश यादव ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने पर कहा है कि बीजेपी ने वोट बैंक बचाने के लिए आडवाणी जी को भारत रत्न का सम्मान दिया.गैसड़ी विधायक पूर्व मंत्री डॉ एसपी यादव का विगत दिनों इलाज के दौरान मौत हो गई थी। जिनके अंतिम दर्शन के लिए पूर्व मुख्यमंत्री उनके लखनऊ स्थित आवास पर पहुंचे थे।