Voice Of News 24
07 Jan 2024 20:24PM
महराजगंज
फरेंदा- बीती कल शाम को फरेंदा के आनन्दनगर रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा हो गया। ट्रेन से उतरने या चढ़ने के दौरान यात्री का पैर फिसल कर गिरने से यात्री की मौत हो गई।निज संवाददाता के अनुसार मृतक यात्री की पहचान सत्य प्रकाश पुत्र दुर्योधन के रूप में हुई है।

यात्री लखनऊ का बताया जा रहा है। सत्यप्रकाश जिले के नौतनवा में किसी बैंक में ब्रांच मैनेजर पद पर कार्यरत थे।
सत्यप्रकाश हमसफर ट्रेन में चढ़ रहे थे तभी पैर फिसलने से ट्रेन के नीचे गिर गये और ट्रेन से कट कर मौत हो गई।













