चारपहिया गाड़ियों के बड़े लुटेरों का पर्दाफाश,नेपाल से लेकर बिहार और कलकत्ता से जुड़ा तार,देखिये महराजगंज में खुलासा?

Voice Of News 24

01 Jan 2024 23:00PM

महराजगंज पुलिस को आज चेकिंग के दौरान ऐसी सफलता मिली है जिसका शायद उन्हें आभास नही था,इसे कहते हैं कि सुई से शेर का शिकार करना, पढ़िये पूरी खबर..

महराजगंज

श्यामदेऊरवाँ थाना के क्षेत्राधिकारी धर्मेंद्र कुमार सिंह, स्वाट एवं एसओटी की टीम नव वर्ष को दृष्टिगत रखते हुए संदिग्ध वाहनों की परतावल में चेकिंग के लिए मौजूद थे। पुलिस को एक मुखबिर के द्वारा सूचना मिली कि कुछ लोग गोरखपुर से भटहट होते हुए महराजगंज के रास्ते नेपाल में कई गाड़ियों को बेचने की फिराक में हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस छातिराम छठ घाट के पास वाहनों की चेकिंग करने लगी। इस दौरान तीन लग्जरी कार के साथ चार कारचोरों को गिरफ्तार किया गया। बरामद किए गए कारों में दो क्रेटा एवं एक स्विफ्ट शामिल है।महराजगंज के नवागत SP सोमेंद्र मीणा ने गिरफ्तार किए गए सौरभ नाम के चोर से पूछताछ की तो उसने बताया कि सोनू गिरी जो पश्चिम बंगाल का रहने वाला है और वह पेशे से एक बिल्डर है और ड्रीम चॉइस नाम की एक कंपनी चलाता है। उसने मुझे बेचने के लिए 8 गाडियां दिया था,जिसमे से 3 को हम नेपाल में आज ही बेचने वाले थे। गिरफ्तार चोरों ने कई गाड़ियों को पश्चिम बंगाल एवं बिहार में बेच दिया है।

गिरफ्तार किए गए चोरों ने गाड़ियों को देवरिया एवं मऊ में 3 लाख 70 हजार में बंधक रखा था। गिरफ्तार किए गए चोरों में से सोनू गिरी ने कहा था कि जहां पर गाड़ी बंधक रखे हो वहां से जल्दी निकाल के नेपाल में बेच दो। सोनू गिरी के कहने पर ही गिरफ्तार किए गए चारों चोर गाड़ियों को बेचने के लिए गोरखपुर से भटहट होते हुए महाराजगंज के रास्ते नेपाल जाने की फ़िराक में थे। गिरफ्तार किए गए चारों चोर माफी मांगते हुए खुद को बेरोजगार बता रहे हैं और उनका कहना है कि हम लोग इसी तरह से धोखाधड़ी और चोरी करके अलग-अलग राज्यों में चोरी किए गए गाड़ियों को बेचते हैं और उसे अपनी जीविका चलाते हैं।अब खुदा जाने इनका क्या होगा?फिलहाल पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.