दो साल से ईलाज के लिए तरस रही बीमार एक्स-रे मशीन,तीमारदार जाँच के लिए प्राइवेट स्तर तक जाने को मजबूर

Voice Of News 24

22 Dec 2023 15:30 PM

धानी

महराजगंज के धानी में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की उदासीनता से ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित सरकारी अस्पतालों में सुधार का दावा पूरी तरह से हवाहवाई साबित हो रहा है। स्वास्थ्य महकमे में सुधार की बात छोड़िये जो पुरानी मशीनें हैं, उनको भी आज तक दुरुस्त नहीं कराया गया है। कुछ यहीं हाल बना हुआ है धानी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का। केंद्र पर लगा एक्स-रे मशीन दो वर्षों से खराब है। इसके चलते मरीजों को अपनी जेब ढीली करनी पड़ रही है। बार-बार शिकायत के बाद विभाग के आला अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।


केंद्र के कुछ दूरी पर राष्ट्रीय राजमार्ग होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है। ऐसे में दुर्घटना में घायल मरीजों को 20 किमी की दुरी तय करनी पड़ती है प्राइवेट एक्स-रे मशीन पर एक्स-रे कराने जाते है। ऐसी स्थिति में दूर जाने के कारण मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है।


धानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक प्रकाश चौधरी ने बताया की एक्स- रे मशीन करीब दो वर्ष पूर्व लगा था लेकिन कुछ खराबी के कारण मशीन बंद हो गयी थी इसकी जानकारी अपने उच्च अधिकारी को सूचीत कर दिया गया है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.