स्कूली वाहनों की सुरक्षा व सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश को लेकर डीएम सख्त, दिए कड़े निर्देश

मऊ

मऊ जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में विद्यालय प्रबंधकों की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई, जिसमें स्कूली बच्चों के सुरक्षित आवागमन और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम की विस्तृत समीक्षा की गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में विद्यालय प्रबंधकों की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई, जिसमें स्कूली बच्चों के सुरक्षित आवागमन और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने दोटूक कहा कि बच्चों की सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में एआरटीओ  सोहेल अहमद ने बताया कि जिले में पंजीकृत 1173 स्कूली वाहनों में से 65 की फिटनेस फेल है। नियमों के उल्लंघन पर अब तक 78 वाहनों का चालान व 13 को सीज किया गया है। वहीं डीआईओएस  गौतम प्रसाद ने सभी प्रबंधकों को चालकों और क्लीनरों का सूची सौंपकर चरित्र सत्यापन कराने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि बिना परमिट वाले वाहनों या ई-रिक्शा से बच्चों को ढोने की अनुमति कतई न दी जाए और क्षमता से अधिक बच्चे न बैठाए जाएं। उन्होंने सभी स्कूली वाहनों में सीसीटीवी कैमरे लगवाना अनिवार्य किया।

शहर को जाम से बचाने के लिए डीएम ने निर्देश दिया कि सभी स्कूल एक समय पर छुट्टी न करें, बल्कि आपस में तालमेल बनाकर समय में अंतर रखें। इसके अलावा, सड़कों पर गाड़ियां पार्क करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई और परिसरों में ही पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। बैठक में एडीएम प्रवेंद्र कुमार व बीएसए संतोष उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.