बिजनौर
बिजनौर जनपद के थाना नगीना देहात क्षेत्र के ग्राम कमरुद्दीन नगर मंशा में देर रात करीब 2 बजे बेखौफ चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर सनसनी फैला दी। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बिजनौर जनपद के थाना नगीना देहात क्षेत्र के ग्राम कमरुद्दीन नगर मंशा में देर रात करीब 2 बजे बेखौफ चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर सनसनी फैला दी। भूरे ठेकेदार के घर में चोरी की नीयत से घुसे चोरों का जब उनके पुत्र फहीम ने साहस दिखाते हुए सामना किया, तो चोरों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया।
आहट सुनते ही फहीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक चोर को रंगे हाथों दबोच लिया। खुद को घिरता देख दूसरे शातिर चोर ने फहीम पर सीधी गोली चला दी, जिससे वह लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़ा। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल फहीम को परिजनों द्वारा निजी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए बिजनौर रेफर कर दिया। बिजनौर से भी डॉक्टरों ने उसे दिल्ली हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है, जहाँ उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही नगीना देहात पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही चोरों को चिह्नित कर घटना का सफल अनावरण किया जाएगा।
सिद्धार्थनगर में खेत की मेड़ पर 70 वर्षीय अज्ञात वृद्ध का शव बरामद, इलाके में सनसनीhttps://t.co/trTBemhcMd
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 14, 2026












