महराजगंज
महराजगंज जनपद के धानी क्षेत्र स्थित राप्ती नदी के खड़कड़िया पुल के समीप शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहाँ दो तेज रफ्तार मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के धानी क्षेत्र स्थित राप्ती नदी के खड़कड़िया पुल के समीप शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहाँ दो तेज रफ्तार मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
तेज रफ्तार बनी हादसे का कारण
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों मोटरसाइकिलें काफी तेज रफ्तार में थीं। खड़कड़िया पुल के पास पहुँचते ही दोनों वाहनों पर से चालकों का नियंत्रण छूट गया और सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार दूर जा गिरे और गंभीर रूप से चोटिल हो गए।
पुलिस ने अस्पताल पहुँचाया
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन तत्काल मौके पर पहुँचा। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को संभाला और 108 एंबुलेंस के जरिए दोनों को धानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहाँ डॉक्टरों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है।
पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जाँच शुरू कर दी है तथा घायलों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
सिद्धार्थनगर में खेत की मेड़ पर 70 वर्षीय अज्ञात वृद्ध का शव बरामद, इलाके में सनसनीhttps://t.co/trTBemhcMd
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 14, 2026












