मऊ
मऊ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में शारदा देवी बालिका इंटर कॉलेज, तेंदुली (विकासखंड रानीपुर) से एक भव्य तिरंगा यात्रा रैली का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में शारदा देवी बालिका इंटर कॉलेज, तेंदुली (विकासखंड रानीपुर) से एक भव्य तिरंगा यात्रा रैली का आयोजन किया गया। रैली में विद्यालय की छात्राओं व स्थानीय लोगों ने हाथों में तिरंगा थामे देशभक्ति के जयघोष के साथ भाग लिया। यह यात्रा विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से गुजरते हुए वापस विद्यालय परिसर पहुंचकर गोष्ठी में परिवर्तित हो गई।
गोष्ठी की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंधक राम अवतार मौर्य और क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विनु कुमार सिंह ने की। अपने संबोधन में विनु कुमार सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों ने अदम्य साहस और संघर्ष के बल पर अंग्रेजी हुकूमत को भारत छोड़ने पर मजबूर कर दिया था। उन्हीं के त्याग और बलिदान की बदौलत आज हम आजाद भारत में सांस ले रहे हैं।
कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष अर्पित उपाध्याय ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं, इसलिए उनमें राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत रखना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने नई पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास से जोड़ने पर बल दिया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका श्रेष्ठ मौर्य, राजेश मौर्य, बृजेश मौर्य सहित विद्यालय के शिक्षक व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सिद्धार्थनगर में खेत की मेड़ पर 70 वर्षीय अज्ञात वृद्ध का शव बरामद, इलाके में सनसनीhttps://t.co/trTBemhcMd
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 14, 2026












