मऊ
जनपद मऊ के हर घर तिरंगा अभियान-2026 के अंतर्गत जिले में राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना जगाने के उद्देश्य से शुक्रवार को एक भव्य तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद मऊ के हर घर तिरंगा अभियान-2026 के अंतर्गत जिले में राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना जगाने के उद्देश्य से शुक्रवार को एक भव्य तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया।
रैली का शुभारंभ विकास भवन से हुआ, जिसे जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी काशी नाथ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पूर्व पीआरडी स्वयंसेवकों ने सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का गायन कर समां बांध दिया।
यह बाइक रैली विकास भवन से प्रारंभ होकर एसपीओ कार्यालय, गाजीपुर तिराहा और कचहरी मार्ग से होते हुए पुनः विकास भवन पहुंचकर संपन्न हुई। रैली में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा सभी विकास खंडों से आए पीआरडी जवानों ने हाथों में तिरंगा थामे उत्साहपूर्वक भाग लिया और आमजन को अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया।
सिद्धार्थनगर में खेत की मेड़ पर 70 वर्षीय अज्ञात वृद्ध का शव बरामद, इलाके में सनसनीhttps://t.co/trTBemhcMd
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 14, 2026












