कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर धानी मे विशाल दंगल का आयोजन,दंगल मे उमड़ा जनसैलाब

Voice Of News 24

28 Nov 2023 12:04 PM

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर धानी के राप्ती नदी घाट के पास प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भव्य दंगल का आयोजन किया गया। इस दंगल मे आस पास के जिलों के पहलवानों के साथ पंजाब दिल्ली के 16 जोड़ी पहलवानों ने हिस्सा लिया।

जिसमे सिद्धार्थनगर के सोहास के गुड्डु यादव ने दिल्ली के पहलवान राहुल को पटकनी देकर धुल चटाई विजेता का खिताब अपने नाम किया।
दंगल मे कुल 16 जोड़ी कुश्ती हुआ।जिसमे आशुयादव सनई , सागर सेरुई के बीच मुकाबला हुआ जिसमे आशु यादव ने बाजी मारी। अरविन्द यादव , मंजीत, सोनू , अंकुश, गंगा विजय राहुल गुड्डू गोलू राजमंगल शिवानन्द व अन्य पहलवानों ने अपना अपना दाव आजमा कर विजेता घोषित हुए ।


इस मौके पर आयोजक ग्राम प्रधान संजय सहानी ,केशव मणि त्रिपाठी ,चंद्रकात पाठक ग्राम प्रधान , युवा नेता अशु सिंह, दीपांशु मणि त्रिपाठी , संजय चौहान, अधिवक्ता अभिषेक अग्रहरि, कृष्णा यादव ,सुनिल मणि त्रिपाठी, गौतम श्रीवास्तव , रणविजय सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.