Siddharthnagar:सिद्धार्थनगर में महिला का जमीन में दफन मिला शव,5 दिन पूर्व से घर से लापता थी बृद्ध महिला

Voice Of News 24

24 Oct 2023 22:55PM

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर के बाँसी कोतवाली थाना क्षेत्र भड़ही गाँव के चवरताल का है मामला।एक गांव में साठ वर्षीय महिला का जमीन में दफन शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पूरा मामला बांसी थाना छेत्र के भड़ही गांव के चवरताल टोले का है। गांव के पास खेतो में कल चरवाहों ने दुर्गंध की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद आज सुबह दुर्गंध वाली जगह को पुलिस की मौजूदगी में खुदवाया गया, तो वहां एक वृद्ध महिला का शव मिला।शव कि पहचान गांव के कोइलि के रूप मे कि गयी, 5 दिन पूर्व से घर से लापता हुई थी बृद्ध महिला । दो बेटे रोजगार के चलते रहते थे दूसरे जनपदों में, पति की पहले हो चुकी है मृत्यु।

मृतका के पुत्र शिवनाथ चौधरि ने पहचान की बताया माँ की गुम होने की सूचना 19 अक्टूबर को पुलिस को दी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमर्टम के लिए भेज दिया।प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सिंह ने बताया कि त् गुमशुदगी का मामला 19 अक्टूबर को ही दर्ज है । शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपार्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]