Gorakhpur: भव्यता से निकली गोरक्षपीठाधीश्वर की पारंपरिक विजयदशमी शोभायात्रा,जय श्रीराम के जयघोष और तमाम वाद्ययंत्रों की गूंज के बीच निकला रथ यात्रा

Voice Of News 24

24 Oct 2023 21:53 Pm

मंगलवार शाम गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ की पारंपरिक विजयदशमी की शोभायात्रा आस्था के रथ पर सवार होकर श्रद्धा के पथ पर पूरी भव्यता से निकली। सत्य, न्याय और धर्म की विजय के महापर्व विजयदशमी के अवसर पर मंगलवार शाम को गोरक्षपीठाधीश्वर की पारंपरिक शोभायात्रा भव्यता से निकली। उल्लास व उत्साह के बीच शोभायात्रा का रास्ते भर हुआ अभिनंदन सामाजिक समरसता के ताने-बाने को मजबूत करता रहा। गोरक्षपीठाधीश्वर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली इस पारंपरिक शोभायात्रा का अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने भी उत्साह से स्वागत किया।

 

फूलों से सजे रथ पर गोरखनाथ मंदिर के महंत के पारंपरिक परिधान में शोभायात्रा की अगुवाई कर रहे गोरक्षपीठाधीश्वर का मुस्लिम और सिंधी समाज के साथ ही सर्वसमाज के लोगों ने अभिनंदन किया। पीठाधीश्वर योगी ने उन्हें आशीर्वाद दिया, मंगलमय जीवन की कामना की और नौ दिन तक चले नवरात्र अनुष्ठान का प्रसाद दिया।नाथ संप्रदाय की विश्व प्रसिद्ध गोरक्षपीठ के कई अनुष्ठान अद्भुत और विहंगम हैं। इन्हीं में से एक प्रमुख अनुष्ठान है विजयदशमी की शोभायात्रा।

 

अल्पसंख्यक समाज के लोगों का अभिवादन स्वीकार करने के बाद गोरक्षपीठाधीश्वर का रथ आगे बढ़ा तो नवनिर्मित श्री झूलेलाल मंदिर के समीप बड़ी संख्या में मौजूद सिंधी समाज के लोगों ने करबद्ध होकर उनका व शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया। मानसरोवर मंदिर तक पूरे रास्ते में शोभायात्रा के स्वागत का सिलसिला चलता रहा। गोरक्षपीठाधीश्वर की स्वागत को लेकर लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

जय श्रीराम के जयघोष और तमाम वाद्ययंत्रों की गूंज के बीच गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ की विजयदशमी शोभायात्रा मानसरोवर मंदिर पहुंची। यहां गोरक्षपीठाधीश्वर ने गोरक्षपीठ से जुड़े मानसरोवर मंदिर पर देवाधिदेव महादेव व अन्य देव विग्रहों की वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा अर्चना की। महादेव का अभिषेक भी किया।

<blockquote class=”twitter-tweet”><p lang=”hi” dir=”ltr”>Gorakhpur: भव्यता से निकली गोरक्षपीठाधीश्वर की पारंपरिक विजयदशमी शोभायात्रा,<a href=”https://t.co/owjirOMOFd”>https://t.co/owjirOMOFd</a></p>&mdash; Voice of News 24 (@VOfnews24) <a href=”https://twitter.com/VOfnews24/status/1716857527848055307?ref_src=twsrc%5Etfw”>October 24, 2023</a></blockquote> <script async src=”https://platform.twitter.com/widgets.js” charset=”utf-8″></script>

मानसरोवर मंदिर में पूजन के उपरांत सीएम योगी की शोभायात्रा मानसरोवर रामलीला मैदान में पहुंची। यहां चल रही रामलीला में उन्होंने प्रभु श्रीराम का राजतिलक किया। इसके साथ ही प्रभु श्रीराम, माता जानकी, लक्ष्मण व हनुमानजी का पूजन कर आरती भी उतारी।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.