सरहद पर SSB की टीम ने लगाई थी घात,तस्करों की मंशा पर फिरा पानी,भारी मात्रा में कॉस्मेटिक का सामान सील

Voice Of News 24

10 Sep 2023 00:02AM

महराजगंज

शुक्रवार को देर रात में एफ समवाय झूलनीपुर द्वारा भारत नेपाल सीमा पर भारी मात्रा में अवैध कॉस्मेटिक सामान पकड़ा गया जिसमे डव शैम्पू 325 ml 570 नग , पेप्सोडेंट पेस्ट 170 ग्राम 4176 नग,पेप्सोडेंट पेस्ट 75 ग्राम में 7056 नग झुलनीपुर SSB के उप निरीक्षक ने बताया कि मुखबिर की खास सूचना पर भारत नेपाल सीमा पर नाका लगाया गया कुछ देर बाद नेपाल की तरफ से एक ट्रेक्टर आता दिखाई दिया।जिसके बाद करीब एसएसबी के जवानों ने ट्रैक्टर को रोका तब-तक एसएसबी को अपनी तरफ आता देख ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।
एसएसबी के जवानों के द्वारा ट्रैक्टर तथा कॉस्मेटिक सामान को झुलनीपुर कैंप लाया गया।


जिसे अग्रिम कार्यवाही हेतु कस्टम निचलौल को सुपुर्द किया गया।
जब्ती की कार्यवाही में समवाय प्रभारी उपनिरीक्षक जी शिल्ले के साथ सहायक उप निरीक्षक राजनिया लाल, मुख्य आरक्षी गुरप्रीत सिंह, मुख्य आरक्षी ऋषिकेश ,आरक्षी समान्य सुरेश चौधरी ,आरक्षी समान्य अरविंद कुमार राम, आरक्षी समान्य हरेंद्र प्रधान आरक्षी चालक मिथुन दत्तू कामले मौजूद रहें।