सिद्धार्थनगर: एण्टी रोमियो स्क्वाड ने ‘मिशन शक्ति 5.0’ के तहत चलाया चेकिंग अभियान, महिलाओं को सुरक्षा व हेल्पलाइन नंबरों के प्रति किया जागरूक

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के पुलिस अधीक्षक डॉ० अभिषेक महाजन के आदेश और अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के कुशल निर्देशन में मनचलों व शोहदों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सिद्धार्थनगर पुलिस लगातार सक्रिय है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के पुलिस अधीक्षक डॉ० अभिषेक महाजन के आदेश और अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के कुशल निर्देशन में मनचलों व शोहदों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सिद्धार्थनगर पुलिस लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में मंगलवार (11 अगस्त 2026) को एण्टी रोमियो स्क्वाड/शक्ति मोबाइल टीम द्वारा मिशन शक्ति 5.0 (फेज-2) के अंतर्गत थाना क्षेत्र चिल्हिया के विभिन्न स्थानों पर व्यापक चेकिंग व जागरूकता अभियान चलाया गया।

प्रमुख स्थलों पर हुई चेकिंग और संवाद
प्रभारी एण्टी रोमियो स्क्वाड उपनिरीक्षक मीरा चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चिल्हिया थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध पल्टा देवी मंदिर, जगदीशपुर, रेलवे स्टेशन तथा प्रमुख बाजारों में चेकिंग की। इस दौरान सड़कों व चौराहों पर बेवजह घूमने वाले संदिग्धों से पूछताछ की गई। साथ ही स्थानीय महिला दुकानदारों व नागरिकों से संवाद कर बाजार में अनावश्यक मंडराने वाले शोहदों के संबंध में जानकारी जुटाई गई। चेकिंग के दौरान स्थिति पूरी तरह सामान्य व शांतिपूर्ण रही।

हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी
अभियान के दौरान एण्टी रोमियो टीम ने स्कूल-कॉलेज की छात्राओं, महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर व सुरक्षित महसूस कराने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों—1090 (महिला पावर लाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 181 (महिला हेल्पलाइन), 1930 (साइबर अपराध) तथा 108/102 (स्वास्थ्य सेवा) के बारे में विस्तार से जानकारी देकर जागरूक किया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.