Voice Of news 24
09 Sep 2023 12:36PM
सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर के उसका थाना क्षेत्र के दुमदुमवा गांव की घटना कल शुक्रवार सुबह लोहे की सीढ़ी पर चढ़ रहे किशोर की करंट की चपेट मे आने से मौत हो गई। जबकी उसे बचाने गई मां भी करंट के झटके से दुर जा गिरी, इसकी जानकारी होने पर काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

दुमदुमवा निवासी अर्जुन चौहान (16) पुत्र रामप्रसाद चौहान ने घर की छत पर जाने के लिए लोहे की सीढ़ी को पकड़ा, इससे वह करंट की चपेट में आ गया। अर्जुन की आवाज सुनकर मां मालती देवी बचाने पहुंची तो वह भी करंट की चपेट में आ गईं और झटके से दूर जा गिरीं। घटना में अर्जुन गंभीर रूप से झुलसकर अचेत हो गया। आनन-फानन ग्राम प्रधान रामसुमेर और परिजनों ने अर्जुन को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।













