Voice of news 24
24 Aug 2023 19:54PM
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के अन्नी इलाके में बृहस्पतिवार को कम से कम आठ इमारतें ढह गईं, जिन्हें हाल में हुई भारी बारिश की वजह से दरारें पड़ने के बाद असुरक्षित घोषित कर दिया गया था।हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। इमारतों के धराशायी होने की वजह से आसपास धूल का गुबार और मलबा बिखर गया

अधिकारी ने बताया कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है तथा अन्नी इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग-305 के किनारे स्थित कुछ अन्य असुरक्षित इमारतों को भी एहतियान खाली करा लिया गया है।













