चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर राष्ट्रपति ने कहा : ‘अविस्मरणीय क्षण’

Voice of news 24

23 Aug 2023 23:18PM

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने चंद्रयान-3 की सफल ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और मिशन में शामिल सभी लोगों को बुधवार को बधाई दी और कहा कि यह एक अविस्मरणीय क्षण है तथा वैज्ञानिकों ने इतिहास रचकर भारत को गौरवान्वित किया है।.

चंद्रयान की सफल लैंडिंग देखने के बाद अपने वीडियो संदेश में राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘चंद्रयान-3 की ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ एक महत्वपूर्ण अवसर है। यह एक ऐसी घटना है जो जीवनकाल में एक बार होती है।’’.

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]