बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने पर परिजनों की मांग को लेकर पुलिस ने लिखा मुकदमा, प्रधान का नाम आते ही संगठन ने खोला मोर्चा,थाने पर किया हल्लाबोल

Voice of news 24

19 Aug 2023 20:27PM

महराजगंज

फर्जी मुकदमे को हटाने की मांग को लेकर प्रधान संघ के लोग पहुँचे थाने की दहलीज पर।

कोल्हुई थाना क्षेत्र के परसौना के टोला सोनपिपरी बुजुर्ग में बुधवार को एक युवक के आत्महत्या के बाद उपजा विवाद तूल पकड़ता जा रहा है।मृतक सोहन के शव को पोस्टमार्टम के बाद घर पहुँचते ही परिजन आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करने पर अड़ गए थे,तो पुलिस ने मामले को सुलगते देख आखिरकार गुरुवार को सात लोगो के खिलाफ केस दर्ज किया,तब परिजन शव का दाह संस्कार किये।


अब इस मामले में पुलिस सात नामजद लोगो मे ग्राम प्रधान को भी आरोपी बना देती है।मामले की जानकारी मिलते ही प्रधान संगठन प्रधान के समर्थन में उतर जाता गया और जिला पंचायत सदस्यों का भी संगठन साथ आ जाता गया।प्रधान संघ अध्यक्ष ने कहा कि पुलिस द्वारा जो मुकदमा दर्ज किया गया है सरासर गलत है और यह मामले पर मिट्टी डालने के लिए किया गया है।इस मामले से प्रधान का कोई लेना देना नही है लेकिन पुलिस द्वरा बेवजह नाम शामिल किया गया है।पूरा संगठन प्रधान के साथ है और न्याय मिलने तक लड़ाई जारी रहेगी।सैकड़ो की संख्या में प्रधान और जिलापंचायत सदस्य थाना गेट तक पहुँचे और भारी विरोध किया,लेकिन पुलिस ने मामला गरमाते देख केवल दस लोगो को अंदर बुला कर बाकी लोगो को वापस जाने को कह दी ।मामले में समझाने बुझाने के लिए कब थानेदार साहब ने कुछ लोगों से वार्ता के दौरान बौखलाहट में ये भी बोल गए आप लोगों का मोटिव क्या है?मान लीजिए मैंने ही लिखा है, अब क्या करेंगे आप लोग ?या तो थाने को फूंक दीजिये या फिर मुझे मार दीजिये न जाने किस बात को लेकर दरोगा जी के जुबान से ये बातें निकल पड़ी ये तो रब जाने गलती हुई है या की गई है ऐसी कई तरह के अफवाह दबे जुबान पूरे क्षेत्र में जिनती मुँह उतनी बातें चल रही है।फिलहाल थाने पर आये लोगो से थानेदार ने बात विमर्श कर उनको यह बोलकर भरोसा दिला दिया कि कोई भी निर्दोष नही फसने पायेगा जांच पड़ताल चल रही है।विवेचना के बाद मामला सामने आने पर जो भी हकीकत सामने आएगा उस आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.