संत रविदास मंदिर जीर्णोद्धार का शिलान्यास करेंगे मंत्री ए.के. शर्मा, ₹1.82 करोड़ की मिलेगी सौगात

मऊ

जनपद मऊ के संत शिरोमणि श्री रविदास जी की 650वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा शुक्रवार, 14 अगस्त को जनपद मऊ के दोहरीघाट में संत रविदास मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास करेंगे। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद मऊ के संत शिरोमणि श्री रविदास जी की 650वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा शुक्रवार, 14 अगस्त को जनपद मऊ के दोहरीघाट में संत रविदास मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही वह सामाजिक समरसता संकल्प अभियान में भी भाग लेंगे।

नगर विकास विभाग की ‘वंदन योजना’ के तहत लगभग ₹1.82 करोड़ की लागत से मंदिर का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। इससे श्रद्धालुओं को बेहतर नागरिक सुविधाएं मिलेंगी और धार्मिक स्थल को भव्य रूप प्राप्त होगा।

मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि संत रविदास जी ने समाज को समानता, भाईचारे और मानवता का मार्ग दिखाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार धार्मिक व ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यह अवसर संत रविदास जी के सामाजिक न्याय व समरसता के संदेशों को आत्मसात करने का है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.