मऊ में बच्चों से भरी स्कूल बस नहर में पलटी, ग्रामीणों ने शीशे तोड़कर बचाई जान; कई घायल

मऊ

मऊ जनपद के रानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एकडगा-तेन्दुली मार्ग पर गुरुवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। लोहिया इंटरनेशनल स्कूल के 25 से 30 बच्चों को ले जा रही एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नहर में जा पलटी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के रानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एकडगा-तेन्दुली मार्ग पर गुरुवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। लोहिया इंटरनेशनल स्कूल के 25 से 30 बच्चों को ले जा रही एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नहर में जा पलटी। घटना ग्रामसभा दौलसेपुर के मौजा भर्तीपुर के पास की है। बस पलटते ही चीख-पुकार मच गई।

ग्रामीणों ने दिखाई बहादुरी

हादसे की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए बस के शीशे तोड़कर अंदर फंसे बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला।

कई बच्चे घायल, अस्पताल में भर्ती

हादसे में कई बच्चों को चोटें आई हैं। घायलों में रिया यादव कक्षा 8, निवासी भर्तीपुर और सृष्टि राजभर कक्षा 1, निवासी बड़ा गांव शामिल हैं। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से घायल बच्चों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

जांच में जुटी पुलिस

सूचना मिलते ही 112 डायल पुलिस और रानीपुर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा बस चालक और स्कूल प्रबंधन से हादसे के कारणों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.