मुमरेजपुर में निकली हर घर तिरंगा रैली, बच्चों ने दिया देशभक्ति का संदेश

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के तहसील डिबाई के दानपुर ब्लॉक अंतर्गत गांव मुमरेजपुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के तहसील डिबाई के दानपुर ब्लॉक अंतर्गत गांव मुमरेजपुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज और देश के महान महापुरुषों के चित्र लेकर गांव की गलियों में भ्रमण किया।

रैली के दौरान विद्यार्थियों के हाथों में शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, महात्मा गांधी और चंद्रशेखर आजाद के चित्र मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के गगनभेदी नारों से बच्चों ने ग्रामीणों को राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के प्रति जागरूक किया।

रैली में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ यूपी पुलिस की हेड कांस्टेबल ममता शर्मा और शिप्रा भदौरिया भी मौजूद रहीं। विद्यालय परिवार ने सभी ग्रामीणों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने का आह्वान किया।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.