संदिग्ध परिस्तिथियों में छत के बाहर सरिये से घर के पीछे लटकता मिला युवक का शव, सदमे में परिजन

फाइल फोटो

Voice of news 24

16 Aug 2023 20:03

महराजगंज

मृतक युवक ने सोशल मीडिया पर एक दिन पहले फ़ोटो के साथ सैड और इमोशनल गाने पर लगाया था रील।

महराजगंज जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम सभा परसौना के सोंनपिपरी बुजुर्ग गांव में आज सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव छत के बीम के छड़ से घर के पीछे रस्सी पर लटकता मिलने से हड़कंप मच गया है।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी। मृतक युवक की पहचान सोहन पुत्र स्वर्गीय सुरेमन प्रसाद उम्र लगभग 18 वर्ष के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि मृतक युवक ने सोशल मीडिया पर एक दिन पहले फ़ोटो के साथ सैड गाने पर रील बनाया था, युवक की मौत को लेकर कई तरह के लगाएं जा रहें क्यास, सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस।

पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है वहीं इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष महेंद्र यादव ने बताया की एक युवक फांसी लगाया था जिसके शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई की जा रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा।

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]