प्रधानमंत्री ने देशवासियों को बार-बार ‘परिवारजन’ कहकर संबोधित किया

Voice of news 24

15 Aug 2023 10:07PM

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से अपने संबोधन में मंगलवार को देशवासियों को बार-बार ‘परिवारजन’ कहकर संबोधित किया।.

प्रधानमंत्री मोदी और उनसे पहले के प्रधानमंत्री भी अब तक लाल किले से जनता को आम तौर पर ‘मेरे प्रिय देशवासियों’ कह कर संबोधित करते रहे हैं।.

इस बार प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कई बार ‘मेरे प्यारे परिवारजनों’ और ‘मेरे प्रिय परिवारजनों’ कहा।

उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत में कहा, ‘‘इतना बड़ा देश, 140 करोड़ मेरे भाई-बहन, मेरे परिवारजन… आज आजादी का पर्व मना रहे हैं। मैं देश के कोटि-कोटि जनों को, देश और दुनिया में भारत को प्यार करने वाले, भारत का सम्मान करने वाले कोटि-कोटि जनों को इस महान पर्व की अनेक-अनेक शुभकामनाएं देता हूं।’’

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.