पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी,गांजा सहित दो अभियुक्त धराएं,खूब वाहवाही लूटी निचलौल पुलिस

Voice of news 24

14 Aug 2023 22:36PM

निचलौल

निचलौल थाना क्षेत्र के बहुआर पुलिस चौकी प्रभारी को मुखबिर के जरिए मिली सूचना के आधार पर अमडी पुल पर बैरिकेटिंग कर वाहन चेकिंग करने लगे के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि कुछ लोग भारत- नेपाल बॉर्डर की ओर से कार में गांजा लेकर निचलौल झुलनीपुर नहर मार्ग से अमडी पुल के समीप पहुंचने वाले हैं। अमडी पुल पर घेराबंदी किया गया कुछ देर बाद झुलनीपुर की ओर से एक संदिग्ध कार आती हुई दिखाई दिया जिसे पुलिस ने रोकने का काफी प्रयास किया तो कार सवार भागने का प्रयास किया, पुलिस ने कुछ दूर तक कार को दौड़ाकर पकड़ लिया कार की तलाशी लेने पर 2 किलो 150 ग्राम गांजा बरामद हुई ।

मौके से कार सवार दो आरोपी विजय कुमार निवासी चौक बाजार व मुन्ना राजभर निवासी जमुनहिया थाना चौक को गिरफ्तार कर लिया गया दोनों आरोपियों की तलाशी लेने पर 2065 रूपए भारतीय मुद्रा व 150 रुपये नेपाली मुद्राएं बरामद हुई ।आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया इस मौके पर चौकी प्रभारी मनीष पटेल, अखिलेष कुमार, जितेंद्र यादव, अतीक अहमद, शिव प्रताप सिंह, योगेश्वर पांडेय, प्रमोद कुमार शाह आदि लोग मौजूद रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.