मणिपुर के वायरल वीडियो को लेकर अमित शाह ने क्या कहा

Voice of news 24

09 Aug 2023 20:04PM

अमित शाह ने कहा, “चार मई के दुर्भाग्य दिन की ये घटना थी. दुनिया में किसी भी महिला के साथ ऐसी घटना होना बहुत दुखद है.”

उन्होंने कहा, “चार मई का वीडियो संसद सत्र के एक दिन पहले ही क्यों आया, ये भी सवाल उठा. अगर किसी के पास वीडियो था तो उसे पुलिस को देना चाहिए था. सार्वजनिक करना चाहिए था. कम से कम उस महिला के सम्मान की तो सोचना चाहिए.”

“अगर ये वीडियो चार को ही मिलता तो पांच मई तक उस मामले में कार्रवाई हो जाती.”

शांति के लिए किये गए प्रयासों के बारे में उन्होंने कहा, “मैं मणिपुर में तीन दिन और तीन रात रहा. गृह राज्यमंत्री नित्यानंद 23 दिन तक वहां रहे. इस मामले की जांच के लिए आयोग बनाया गया.”

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.