यूपी के मैनपुरी में नृशंस हत्याकांड,शादी के अगले दिन पांच कत्ल; उलझा रहे ये 10 सवाल

Voice of news 24

25 Jun 2023 15:41PM

मैनपुरी

मैनपुरी में हुआ नृशंस हत्याकांड ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। घर में आई नई नवेली दुल्हन का आखिर क्या दोष था? शिववीर ने परिवार के चार सदस्यों को फरसे से काटने के दौरान नई दुल्हन की गर्दन को भी काट दिया। इस हत्याकांड के बाद शिववीर ने खुद को गोली मारकर जान दे दी, लेकिन उसकी मौत के बाद तमाम सवाल ऐसे खड़े हो गए हैं, जिनके जवाब तलाशना पुलिस के लिए भी किसी चुनौती से कम नहीं है।

इन सवालों का नहीं मिल सका जवाब

1-परिवार के लोगों को मारना था तो भाई के दोस्त से क्या थी दुश्मनी
2-क्या वाकई एक सोची समझी साजिश के तहत की गई हत्या
3-क्या एक माह पहले हत्याकांड को अंजाम देने को बनवाया था फरसा
4-बच्चों से प्यार था तो पत्नी डॉली पर क्यों किया जानलेवा हमला
5-अगर शादी से नाखुश था शिववीर, तो क्यों आया था गांव
6-बहन ने की थी मदद तो बहनोई की क्यों कर दी हत्या
7-क्या आरोपी ने सभी को पिलाई थी नशीली कोल्ड ड्रिंक
8-हत्याकांड को अंजाम देने से पहले क्या शिववीर ने पी थी शराब
9-तमंचा था पास तो क्यों नहीं मारी किसी को गोली
10-करना चाहता था खुदकुशी या डर गया था आरोपी

 सुबह करीब चार से पांच बजे के बीच हुए इस घटनाक्रम के बाद आरोपी ने घर के पीछे जाकर तमंचा से खुद के सिर में गोली मार कर खुदकुशी कर ली।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.