यूपी के मैनपुरी में परिवार के पांच लोगों की हत्या के बाद खुद को मारी गोली

Voice of news 24

24 Jun 2023 15:00PM

मैनपुरी

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी ज़िले के थाना किशनी क्षेत्र में एक ही परिवार के पांच लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई.।थाना किशनी के गांव गोकुलपुर में शादी की खुशियों वाले घर में शुक्रवार रात तीन बजे चीत्कार मच गई। एक युवक ने अपने पांच स्वजन की हत्या कर स्वयं को भी गोली मार ली।

पुलिस का कहना है कि परिवार के ही बड़े बेटे ने पूरी घटना को अंजाम दिया है. घटना को अंजाम देने के बाद शिववीर ने खुद को गोली मार ली जिससे उनकी मौके पर उसकी मौत हो गई.

वहीं उनके हमले में उनकी पत्नी और मामी भी घायल हुए हैं. पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है

मैनपुरी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनोद कुमार ने बताया कि शनिवार को सुबह साढ़े चार से पांच बजे के बीच सूचना मिली कि किशनी थाना क्षेत्र के गोकुलपुर अरसारा निवासी शिववीर यादव (28) ने अपने भाई भुल्लन यादव (25) और सोनू यादव (21), सोनू की पत्नी सोनी (20), अपने बहनोई सौरभ (23) और फिरोजाबाद निवासी दोस्त दीपक (20) की फरसा (धारदार हथियार) से हत्या कर दी तथा अपनी पत्नी डोली (24) और मामी सुषमा (35) को हमला कर घायल कर दिया

एसपी के मुताबिक, अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है और कानून-व्यवस्था संबंधी कोई समस्या नहीं है। हालांकि अभी पुलिस ने घटना का कारण स्पष्ट नहीं किया है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.