गांव के गली मे गायब मासूम बच्ची का मिला शव , परिजनो का रो रोकर बुरा हाल , हत्या का आरोप

महाराजगंज

महाराजगंज के सिंदुरिया थाना क्षेत्र के पकड़ियार बुजुर्ग गांव की घटना आज बुधवार की सुबह गायब 6 वर्ष मासूम बच्ची का शव मिला । इससे गांव में सनसनी मच गई बच्ची मंगलवार की सुबह से गायब थी ।घटना की सूचना मिलते ही सिंदुरिया थाना प्रभारी निरीक्षक नासिर हुसैन मौके पर पहुंचे एसपी डॉ कौस्तुभ घटनास्थल का मुआयना किया सिंदुरिया पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दीया

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया परिजनों का रो रो कर बुरा हाल परिजनों ने बच्ची के मौत के मामले में हत्या की आशंका जताई । मासूम बच्ची के पिता गिरिजेश गौड़ रोते बिलखते हुए बताया कि उसकी इकलौती बेटी थी वह मंगलवार को सुबह 10:00 बजे घर से अचानक गायब हो गई थी उसे कल से ढूंढ रहे थे बुधवार को सुबह गांव के एक गली मैं गायब मासूम बच्ची शव मिला ।

पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है। पीड़ित पिता की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

ग्राम सभा पकड़ियार बुजुर्ग गांव के गिरिजेश गौड़ की पुत्री प्रिया गौड़ (7) ग्राम सभा स्थित प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक की छात्रा थी। मंगलवार सुबह 10 बजे खाना खाकर घर से खेलने के लिए निकली, उसके बाद वह लापता हो गई। उसका शव गली में मिला है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.