सिद्धार्थनगर: डीएम व एसपी पहुंचे मिश्रौलिया थाने पर आयोजित थाना समाधान दिवस में, शिकायतों को जल्द निस्तारण करने के आदेश

Voice of news 24

11Mar2023 22:27PM

सिद्धार्थनगर: जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर संजीव रंजन व पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर अमित कुमार आनन्द द्वारा शनिवार को थाना सिद्धार्थनगर व थाना मिश्रौलिया पर आयोजित थाना समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याओं को सुना गया तथा सम्बन्धित अधिकारियों/कर्मचारियों को शिकायतों को गम्भीरता से लेकर शत-प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया । पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा पुलिस कर्मियो को निर्देशित किया गया कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना-पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए । जिन प्रार्थना-पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है, उन पर रिपोर्ट लगाकर सम्बंधित अधिकारी को प्रेषित करें जिससे समय से उचित निस्तारण कराया जा सके । पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा थाना मिश्रौलिया का निरीक्षण कर संबन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये तथा समाधान दिवस के दौरान अन्य अधि0/कर्म0गण मौजूद रहें

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.