होली का जश्न मना रहे युवको मे अबीर लगने को लेकर विवाद ,एक युवक की मौत

Voice of news 24

09Mar 2023 15:49PM

महराजगंज

महराजगंज जिले में श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा महम्मदा टोला घडबुडवां में होली का जश्न मना रहे युवकों की टोली में विवाद हो गया। अबीर लगाने को लेकर हुए मारपीट में एक 18 साल के दीपक चौधरी की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया। मामले में श्यामदेउरवा पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में ले लिया है। शेष आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

होली खेलने के दौरान डीजे पर डांस करते हुए कुछ युवकों की टोली के बीच कहासुनी हुई और बात मारपीट तक पहुंच गई। लगभग अधिक संख्या में युवकों ने दीपक की जमकर धुनाई कर दी, इतने से जी नहीं भरा तो घर जाते समय रास्ते में रोककर दोबारा उसे मारा पीटा। बात मारपीट तक पहुंच गई। इसमें एक युवक की मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ, अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह, सीओ सदर अजय सिंह चौहान मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.