Voice of news 24
02Mar2023 22:54PM
महराजगंज
महराजगंज से सटे भारत–नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी मात्रा में खाद्यान्न और मसाले की खेप बरामद की है। इन दिनों खाद्य पदार्थों की अवैध तस्करी का धंधा सीमावर्ती क्षेत्र में जमकर चल रहा है। जिस पर नकेल कसने के लिए बॉर्डर पर तैनात कस्टम विभाग एवं सशस्त्र सीमा बल के जवान सीमा पर तैनात हैं, लेकिन इसके बावजूद तस्कर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं।

सीमा शुल्क निचलौल के उप निरीक्षक भगवान दास के नेतृत्व मे कस्टम व एसएसबी के टीम के संयुक्त अभियान मे लोहिया नगर बिंदवालिया स्थित एक गोदाम में छापेमारी की। जिसमें 25 किलो की बोरी में 222 बोरा व 50 किलो का 105 बोरा विदेशी मक्का व 20 बोरे मे ग्यारह टन पोस्ता का दाना बरामद कर अपने कब्जे में ले लिया। एसआई कस्टम भगवान शाह ने बताया कि सूचना के आधार पर राजीव कुमार पायलट सहायक कमांडेंट के निर्देश पर छापेमारी की कार्रवाई की गई है। बरामद माल की कीमत लगभग 15 लाख रुपए का है। जांच पड़ताल में कोई ठोस पेपर नही मिला सारा माल जब्त कर अग्रिम कार्यवाही के लिये उच्चाधिकारियो से परामर्श किया जा रहा है। इस दौरान हेड हवलदार आरबी सिंह,दमरी प्रसाद,सन्तोष कुमार व 22 वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के हेड कांस्टेबल पीयूष विस्वास, कांस्टेबल मनीष गुप्ता व घनश्याम कुमार मौजूद रहे



















