महराजगंज जिले में जंगल सफारी की शुरुवात,पंकज चौधरी ने कहा जिले के विकास के लिए बड़ी उपलब्धि

Voice of news 24

15Nov2022 22:28PM

महराजगंज

महराजगंज:जिले में बहुप्रतीक्षित सोहगीबरवां जंगल सफारी मंगलवार को शुरू हो गई। चौक बाजार में आयोजित ईको टूरिज्म महोत्सव में इसका आगाज केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने विधायकों व जिले के अफसरों के साथ किया।

एक दिन पहले सोमवार को वन व पर्यावरण मंत्री अरुण कुमार सक्सेना ने सोहगीबरवा की आधिकारिक वेबसाइट व लोगो का लोकार्पण किया था। इसी कड़ी में मंगलवार को चौक बाजार में ईको टूरिज्म महोत्सव का आयोजन किया गया। सोहगीबरवा की जैव विविधता को प्रदर्शित कर रहे महोत्सव का शुभारंभ केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने किया। उन्होंने इस दौरान जंगल सफारी की गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर जंगल सफारी की औपचारिक शुरुआत कर दी। उन्होंने कहा कि जंगल सफारी शुरू होने से चौक बाजार व सोहगीबरवा भारत के पर्यटन नक्शे पर मजबूती के साथ आ गए हैं। जिले के विकास के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.