देश को दहला देने वाले मामले में अब एक नया खुलासा हुआ ‘श्रद्धा के कटे सिर को फ्रिज में रखने के बाद उसके चेहरे को निहारता था आफताब |

Voice of news 24

15Nov2022 21:57PM

देश को दहला देने वाले मामले में अब एक नया खुलासा हुआ है. अपने प्यार के 35 टुकड़े करने वाला आफताफ श्रद्धा के कटे सिर को फ्रिज में रखने के बाद उसे निहारा करता था. एक रिपोर्ट में पता चला है कि वो उसी कमरे में सोया करता था, जिस कमरे में उसने श्रद्धा को काटकर टुकड़ों में बांट दिया था.

इस तरह लिया छतपुर में किराए पर फ्लैट

आफताब और श्रद्धा अलग-अलग जगहों पर घूमने जाया करते थे और मार्च-अप्रैल में वे हिल स्टेशनों पर गए थे. मई में वे हिमाचल प्रदेश गए थे, जहां उनकी मुलाकात दिल्ली के छतरपुर में रहने वाले एक शख्स से हुई. दिल्ली आने के बाद वे दोनों पहले उसी शख्स के घर पर रहे. बाद में आफताब ने छतरपुर में ही मकान किराये पर ले लिया और श्रद्धा के साथ वहां शिफ्ट कर गया.

क्या पहले रची थी हत्या की साजिश?

श्रद्धा को कथित रूप से 18 मई को छतरपुर के इसी फ्लैट में गला दबाकर मारा गया. पुलिस को पता चला है कि मकान को हत्या से कुछ ही दिन पहले किराये पर लिया गया था. पुलिस सूत्रों का कहना है कि यह भी तफ्तीश का मुद्दा है कि क्या आफताब ने पहले से ही श्रद्धा के कत्ल की साज़िश रच रखी थी. पुलिस को पता चला है कि आफताब ने ग्रेजुएशन भी मुंबई से ही किया था, और उसका परिवार भी मुंबई में ही रहता है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.