सिद्धार्थनगर जिले में मूर्ती विसर्जन के दौरान हुई थी युवक की हत्या,पुलिस ने किया पर्दाफाश,पांच गिरफ्तार

Voice of news 24

 

28Oct2022 22:13PM

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर:सिद्धार्थनगर जिले के सदर थाना क्षेत्र में मूर्ति विसर्जन के दौरान एक युवक को अज्ञात लोगों ने चाकू मार दिया था।जिसे घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया था।वहां उसकी मृत्यु हो गई थी।इस घटना में पुलिस ने तत्काल मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया था।और जांच पड़ताल में जुट गई थी। इसमें थाना सिद्धार्थनगर व एसओजी सर्विस लांस टीम सफलता पूर्वक काम करते हुए हत्या में शामिल पांच अभियुक्तों को गिरफ्तारी किया है।विसर्जन के दौरान डीजे को लेकर मृतक युवक व अभियुक्तों में कहासुनी हुई थी।जिसमें युवक को चाकू से मार दिया गया था।इसमें मुख्य अभियुक्त सागर यादव नाम का युवक है।जिसके चार और भी साथी इस घटना में शामिल थे जो सागर यादव को मौके से भगाने में मदद किए थे सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।एसपी सिद्धार्थनगर ने बताया की हत्या में शामिल अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.