उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने किया नवागत खंड शिक्षा अधिकारी का सम्मान समारोह

 

voice of news 24

18Oct2022 17:07PM

 

धानी

ब्लॉक संसाधन केन्द्र धानी के सभागार में नवागत खण्ड शिक्षा अधिकारी धानी श्री हेमन्त कुमार मिश्र का सम्मान समारोह उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ कार्यकारणी ब्लाक इकाई धानी के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।इस कार्यक्रम मे खण्ड शिक्षा अधिकारी के साथ संगठन के पदाधिकारियों ने औपचारिक मुलाकात की।ब्लाक में चल रहे विभागीय कार्यक्रमों जैसे निपुण लक्ष्य, डीबीटी, शारदा पोर्टल, ऑपरेशन कायाकल्प आदि योजनाओं को समय के साथ सम्पन्न कराने में सहयोग की अपेक्षा की।बीइओ महोदय ने अपने उदबोधन में ब्लाक धानी में समस्त प्रभारी प्रधानध्यापक/सहायक अध्यापक से कार्यो को सम्पादित करने की अपेक्षा की।
कार्यक्रम में धानी विकास खण्ड के समस्त ARP, शिक्षक संकुल, के साथ ब्लाक अध्यक्ष विमलेश राय, ब्लाक मंत्री रवि मिश्र, राजन मिश्र ,सन्तोष सिंह मार्कण्डेय त्रिपाठी, राकेश कुमार, आलोक मणि, दिनेश कुमार मणि त्रिपाठी, आदि उपस्थित रहे।