महराजगंज

महराजगंज आलमाइटी पब्लिक इंटर कॉलेज, बृजमनगंज में विद्यार्थियों की रचनात्मकता, राष्ट्रप्रेम और भविष्य के भारत के प्रति उनकी सोच को अभिव्यक्त करने के उद्देश्य से ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज आलमाइटी पब्लिक इंटर कॉलेज, बृजमनगंज में विद्यार्थियों की रचनात्मकता, राष्ट्रप्रेम और भविष्य के भारत के प्रति उनकी सोच को अभिव्यक्त करने के उद्देश्य से ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भारी उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।
भाषण, प्रश्नोत्तरी और पोस्टर के जरिए रखे विचार
विद्यार्थियों ने अपने सपनों के भारत की कल्पना को भाषण, प्रश्नोत्तरी और पोस्टर प्रतियोगिताओं के माध्यम से बेहद शानदार तरीके से प्रस्तुत किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षा, विज्ञान एवं तकनीक, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, स्वास्थ्य, समानता, संस्कृति, खेल और जिम्मेदार नागरिकता जैसे अहम विषयों पर अपने विचार रखे। विद्यार्थियों ने कहा कि उनका सपना एक ऐसे भारत का है, जहाँ प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले, विज्ञान और तकनीक का उपयोग मानव कल्याण के लिए हो, पर्यावरण सुरक्षित रहे और हर नागरिक अपने कर्तव्यों के प्रति पूरी तरह जागरूक हो।
प्रतियोगिता के परिणाम
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता: नितेश कुमार ने प्रथम, राज चौहान ने द्वितीय, श्रीनंदन चौरसिया ने तृतीय, रोशनी ने चतुर्थ तथा विजय लक्ष्मी ने पांचवां स्थान प्राप्त किया।
भाषण प्रतियोगिता: गुलाम गौस ने प्रथम, रोकईया ने द्वितीय, खुशनाज ने तृतीय, आइफा खान ने चतुर्थ तथा रोशनी अग्रहरि ने पांचवां स्थान प्राप्त किया।
पोस्टर प्रतियोगिता: अनुष्का ने प्रथम, साक्षी ने द्वितीय, हर्षिता सिंह ने तृतीय, सुनैना ने चतुर्थ तथा प्रतिभा चौहान ने पांचवां स्थान प्राप्त किया।
बच्चों के सपने ही देश के भविष्य की नींव: प्रबंधक
विद्यालय के प्रबंधक महमूद आलम ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बच्चों के सपने ही देश के भविष्य की असली नींव हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा और अच्छे संस्कारों के माध्यम से ही विद्यार्थी राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रेमशंकर चौहान ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, रचनात्मक सोच और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करती हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर सीखने और अपने सपनों को लक्ष्य में बदलने के लिए प्रेरित किया।
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रैलर से टकराया भैंसों से भरा ट्रक, तीन पशु व्यापारी घायल@Uppolice @maupolice https://t.co/rru3O79KSh
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 30, 2026












