बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के थाना अहमदगढ़ पुलिस ने अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 25 हजार रुपये के इनामी वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के थाना अहमदगढ़ पुलिस ने अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 25 हजार रुपये के इनामी वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से पुलिस की पकड़ से दूर चल रहा था।
क्या था पूरा मामला
पुलिस के अनुसार, गत 27 जुलाई 2026 को क्षेत्र के ग्राम जगदीशपुर में आपसी मारपीट की एक गंभीर घटना हुई थी, जिसमें गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इस संबंध में थाना अहमदगढ़ में मुकदमा अपराध संख्या 257/26, धारा 352, 109(1) और 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस सनसनीखेज मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी थी, जबकि मुख्य आरोपी शाविर लगातार फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलंदशहर द्वारा 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
पुलिस ने ऐसे दबोचा
मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने वांछित आरोपी शाविर (पुत्र आशिक अली) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मूल रूप से विवेक विहार, झिलमिल कॉलोनी, दिल्ली का रहने वाला है, जो वर्तमान में ईदगाह के पास गली नंबर-06, वजीर चौक, शहीद नगर (गाजियाबाद) में रह रहा था। पुलिस ने विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक वरुण शर्मा, उपनिरीक्षक जीत सिंह, रंजीत सिंह तथा कांस्टेबल रोहित कुमार, हेमंत किशोर, विपिन भदौरिया और ललित तेनुजा शामिल रहे।
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रैलर से टकराया भैंसों से भरा ट्रक, तीन पशु व्यापारी घायल@Uppolice @maupolice https://t.co/rru3O79KSh
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 30, 2026












