महराजगंज

महराजगंज जनपद के फरेंदा-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंबे समय से सर्विस लेन का निर्माण कार्य अधूरा पड़े होने के कारण स्थानीय नागरिकों और राहगीरों का आक्रोश फूट पड़ा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के फरेंदा-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंबे समय से सर्विस लेन का निर्माण कार्य अधूरा पड़े होने के कारण स्थानीय नागरिकों और राहगीरों का आक्रोश फूट पड़ा है। सर्विस लेन न बनने के कारण सड़क पर हो रहे भारी जलभराव से परेशान ग्रामीणों और राहगीरों ने आज निर्माण एजेंसी पीएनसी कंपनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर जोरदार प्रदर्शन किया।
कीचड़ और जलभराव से राहगीरों व छात्रों का निकलना दूभर
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सर्विस लेन का निर्माण न होने से बरसात और सीवर का पानी मुख्य सड़क के किनारे गड्ढों में भर जाता है, जिससे पूरी सड़क तालाब का रूप ले लेती है। स्थिति इतनी दयनीय हो गई है कि छोटे-छोटे स्कूली बच्चों को रोजाना इसी कीचड़ भरे गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। कई बार दोपहिया वाहन चालक फिसलकर दुर्घटना का शिकार भी हो चुके हैं, जिससे आए दिन चोट लगने का खतरा बना रहता है।
जल्द निर्माण न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी
आक्रोशित ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सर्विस लेन का निर्माण कार्य पूरा कराया जाए, ताकि लोगों को जलभराव और आवागमन की इस गंभीर समस्या से निजात मिल सके। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो क्षेत्रवासी बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
मौजूद प्रमुख लोग
इस दौरान विरोध प्रदर्शन में करमचंद यादव, शिवम जायसवाल, जय भारत कन्नौजिया, जितेंद्र यादव, दीपू, गिरिजेश यादव, जयप्रकाश विश्वकर्मा, साधु शरण यादव, जुगुल किशोर विश्वकर्मा, प्रभु यादव, कमलेश कन्नौजिया, आशुतोष यादव, राम यादव, धर्मेंद्र यादव, विजय यादव, दिनेश विश्वकर्मा, अंकुश, अभय और डब्बू यादव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण व राहगीर मौजूद रहे।
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रैलर से टकराया भैंसों से भरा ट्रक, तीन पशु व्यापारी घायल@Uppolice @maupolice https://t.co/rru3O79KSh
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 30, 2026













